Click Here
Click Here
Click Here

राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के IAS में प्रोन्नति का रास्ता साफ, बनी सहमति

रांची. राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के IAS में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. UPSC की बैठक में इसमें...

रांची. राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के IAS में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. UPSC की बैठक में इसमें सहमति बन गई है. बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य के अन्य अफसर भी शामिल हुए. अब UPSC द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय अफसरों को IAS में प्रोन्नत करने की अधिसूचना जारी करेगा.

2024 की रिक्तियों के विरूद्ध मिलेगी प्रोन्नति

इस बार साल 2024 की रिक्तियों के अनुसार, कुल 17 अफसरों को IAS में प्रोन्नति दी जायेगी. सूची में लगभग तीन गुना अफसरों के नाम UPSC को भेजे गये हैं. इसमें 39 बैच के करीब आठ अफसर शामिल हैं. UPSC अफसरों के आरोपों और अन्य औपचारिकताओं पर विचार करने के बाद प्रोन्नति को हरी झंडी देगा.

40 बैच के अफसरों की प्रोन्नति पर विचार

40 बैच के अफसरों के नाम भी सूची में शामिल हैं. 38 और 39 बैच के अफसरों के बाद अब 40 बैच के अफसरों की प्रोन्नति पर विचार किया जायेगा. पिछली बार 38 बैच के पांच अफसरों को IAS में प्रोन्नति मिल चुकी है. इन अफसरों को जुलाई, अगस्त में ही प्रोन्नति मिल जानी थी, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई. बिहार सहित अन्य राज्यों में वर्ष 2024 की रिक्तियों के अनुसार, अफसरों को पहले ही प्रोन्नति मिल चुकी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *