Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Giridih: दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गिरिडीह बस स्टैंड स्थित...

गिरिडीह
कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Giridih: दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गिरिडीह बस स्टैंड स्थित शिबू सोरेन चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया.

गुरुजी के सपनों का झारखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के महान नेता थे. उन्होंने आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया. उनके सपनों के अनुरूप राज्य का विकास और सामाजिक न्याय स्थापित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ALSO READ: झारखंड सरकार ने देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, श्रद्धालुओं में उत्साह

नेताओं ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने गुरुजी के संघर्ष, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिन्हा समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *