गिरिडीह: प्रशासन के रोक के बावजूद विवादित जमीन में निमार्ण कार्य शुरू, तनाव बढ़ने की आशंका

Giridih : हिरोडीह थाना क्षेत्र के धुरेता पंचायत के विवादित जमीन पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है....

Giridih : हिरोडीह थाना क्षेत्र के धुरेता पंचायत के विवादित जमीन पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है. निर्माण कार्य नायकडीह मौजा स्थित खांडीडीह रोड स्थित जमीन पर किया जा रहा है. निर्माण कार्य शुरू होने के आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस जमीन को लेकर मारपीट, प्राथमिकी और प्रशासनिक हस्तक्षेप तक की नौबत आ चुकी है.उसी जमीन पर कथित तौर पर दोबारा निर्माण शुरू होने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है.

16 मई को दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद

बताया जाता है कि 16 मई 2026 को विवादित जमीन पर बिना रजिस्ट्री निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. मामला राजकुमार राय और सुरेंद्र यादव के बीच का बताया जा रहा है. विवाद इतना बढ़ गया कि 19 मई को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट की घटना हुई. आरोप है कि विरोध करने पर राजकुमार राय को ट्रैक्टर से कुचलने तक का प्रयास किया गया. किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रशासन ने रोका निर्माण कार्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई और प्रशासन ने विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया था. इतना ही नहीं, सुरेंद्र यादव के कथित स्वीकारोक्ति बयान में भी यह बात सामने आई थी कि जमीन की रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है और भुगतान का कुछ हिस्सा शेष रहने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ था. इसके बावजूद शनिवार सुबह से जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना सामने आई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में खुलेआम निर्माण कराया जा रहा है. जबकि मामले की जांच चल रही है और प्रशासनिक स्तर पर रोक लगाई गई थी.

जमीन विवाद में गयी है जान

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले इसी इलाके में जमीन विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली थी. ऐसे में विवादित जमीन पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू होना किसी बड़े टकराव की भूमिका तैयार कर सकता है. लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है.
फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर प्रशासनिक रोक के बावजूद निर्माण कार्य कैसे शुरू हुआ और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है.

 

ALSO READ : खूंटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जमशेदपुर में नदी डूबे किशोर की हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *