EXCLUSIVE: तीन जिलों के 6 बालू घाट पर खनन के लिए मिली EC, 35 के लिए पहले ही मिल चुकी है EC

Vinit Abha Upadhyay Ranchi: झारखंड में बालू घाट की नीलामी की प्रक्रिया के बाद बालू घाटों पर खनन कार्य के लिए एनवायरमेंट...

Vinit Abha Upadhyay

Ranchi: झारखंड में बालू घाट की नीलामी की प्रक्रिया के बाद बालू घाटों पर खनन कार्य के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस (EC) यानी पर्यावरण स्वीकृति दिए जाने की प्रक्रिया जारी है. पिछली बार राज्य के अलग-अलग जिलों के 35 बालू घाट पर खनन कार्य शुरू करने के लिए EC दे दी गई थी. जिस के बाद अब तीन जिलों के 6 बालू घाटों पर खनन कार्य शुरू करने के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस दे दिया गया  है. राज्य के देवघर जिले के पंडनिया और बसंतपुर गुमला जिले के बिरि, केरेनडीह और लारांगो और रामगढ़ जिले के टोकीसूद (2) बालू घाटों के लिए फिलहाल एनवायरमेंट क्लीयरेंस (Environmental Clearance) दे दिया गया है.

20 से अधिक बालू घाटों के लिए लीज डीड साइन

एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिलने के बाद जिन कंपनियों को एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिली है वह अब माइनिंग लीज के लिए DC के पास आवेदन देंगी और माइनिंग लीज साइन होने के बाद कंपनी बालू के खनन का कार्य शुरू कर सकती हैं. इससे पहले दुमका, खूंटी, जामताड़ा, हजारीबाग, रांची, बोकारो, गोड्डा रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर के 35 बालू घाटों को एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिल चुकी है. वही अब तक जमशेदपुर, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग,जामताड़ा, रामगढ़ और लातेहार जिले के कुल 20 से ज्यादा बालू घाट पर खनन कार्य शुरू करने के लिए जिलों के DC ने लीज डीड भी साइन कर दिए है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस: 4193 सब-इंस्पेक्टरों की नई वरीयता सूची जारी, पुरानी सूची हुई रद्द, जाने कैसे कैसे तय की गई है सीनियरिटी?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *