गिरिडीह: फास्ट फूड दुकान पर ₹10 हजार जुर्माना, कारोबार तत्काल बंद करने का निर्देश

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों के बीमार पड़ने...

गिरिडीह
फास्ट फूड दुकान पर ₹10 हजार जुर्माना

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों के बीमार पड़ने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. DC रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंडारीडीह के समीप स्थित झारखंड फास्ट फूड दुकान का औचक निरीक्षण किया.

जांच में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां पाई गई.  इसके बाद दुकान संचालक पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत ₹10,000 का अर्थदंड लगाया गया. साथ ही तत्काल प्रभाव से खाद्य कारोबार बंद करने का निर्देश दिया गया. जांच के दौरान किचन की दीवारें और एग्जॉस्ट फैन अत्यधिक गंदे पाए गए. वहीं, दुकान में तैयार की जा रही चिकन बिरयानी में इस्तेमाल चिकन, मसाले और अन्य सामग्री प्रथम दृष्टया संतोषजनक मिली. हालांकि, बिरयानी बनाने में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता से संबंधित जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जा सकी.

बिरयानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिकन बिरयानी का नमूना लेकर उसे राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

दस्तावेजों की कमी और सफाई व्यवस्था पर सवाल

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि प्रतिष्ठान के पास पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पेयजल गुणवत्ता जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी. इसके अलावा किचन में रंग-रोगन और साफ-सफाई की स्थिति भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली. इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने दुकान पर जुर्माना लगाया और संचालक को दो दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा विभाग को लिखित सूचना देने का निर्देश दिया.

ALSO READ: चाईबासा: कराईकेला अस्पताल की बदहाली पर उठी आवाज, सड़क और डॉक्टर की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मानकों के पालन के बाद ही खुलेगी दुकान

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोबारा निरीक्षण में सभी मानकों के अनुपालन की पुष्टि होने के बाद ही दुकान को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी. यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में की गई. टीम में आशुतोष चंद्र गहलौत, पूजा भगत, मनीष कुमार और वसीम अकरम ने सहयोग किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *