Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Simdega: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों से अवगत कराने...

Simdega: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों से अवगत कराने एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हॉकी, फुटबॉल एवं क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त कंचन सिंह ने सम्मानित किया. बालिका हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में लचरागढ़ ने एसटीसी सिमडेगा को 3-2 से पराजित किया. वहीं बालक हॉकी प्रतियोगिता में एसटीसी सिमडेगा ने सीओई सिमडेगा को 1-0 से हराया. फुटबॉल प्रतियोगिता में एसटीसी सिमडेगा ने एसओई सिमडेगा को 2-1 गोल से शिकस्त दी. क्रॉस कंट्री दौड़ के बालिका वर्ग में अनुषा कुल्लू प्रथम, रीना कुल्लू द्वितीय एवं जमुना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. बालक वर्ग में अनुज एक्का प्रथम, जीदन पूर्ति द्वितीय तथा सिकंदर मिंज तृतीय स्थान पर रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में घट रही हैं बेटियों की संख्या, जांच केंद्रों में मिली कई अनियमितताएं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. इरफान अंसारी

ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य होना चाहिए: DC

मौके पर उपायुक्त कंचन सिंह ने खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना होना चाहिए. उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद, प्रशिक्षक एंजेलिस तिर्की, आदम होरो, तारिणी कुमारी, दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: NHM स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 6 माह से नहीं मिला है वेतन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *