रांची : चोरी की घटना का एक घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर खुलासा कर लिया. पिरूटोला...

चोरी की घटना

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर खुलासा कर लिया. पिरूटोला स्थित तमन्ना स्कूल में देर रात अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. लेकिन उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार चोर स्कूल परिसर से दो साउंड बॉक्स लेकर फरार हो गये. हालांकि, चोरी की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया पुलिस हरकत में आई.

एक घंटे के अंदर की गयी कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों साउंड बॉक्स भी बरामद कर लिए. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं.

 

ALSO READ : BREAKING : बोकारो की नाबालिग लड़की लापता मामला : मामले में हुई CBI की इंट्री, CID के साथ CBI भी करेगी जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *