Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: NCC कैडेट्स ने पौधारोपण के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Giridih: कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी की...

giridih ncc

Giridih: कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी की सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी एवं हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने किया. इस दौरान कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.

पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और वनों की कटाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए. वहीं सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी और हरियाली प्रदान करता है. प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया.

एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया

इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर सागेन सोरेन, संध्या कुमारी, रुबी कुमारी, पूनम कुमारी, शुभम तिवारी, प्रिंस कुमार, विपिन कुमार, मेहताब अंसारी, सुप्रिया कुमारी, मनीषा वर्मा समेत सैकड़ों कैडेट्स उपस्थित रहे.

AlsoRead:झारखंड : 1.28 लाख से अधिक कर्मचारी समय पर ऑन ड्यूटी, सुबह 10:20 तक लग रही बायोमेट्रिक हाजिरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *