Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जैप-1 में पहुंचे सभी आला अधिकारी, मुख्यमंत्री के आते ही कार्यक्रम की होगी शुरुआत

छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल Ranchi: डोरंडा स्थित जैप – 1 परिसर...

JAP 1
JAP-1

छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल

Ranchi: डोरंडा स्थित जैप – 1 परिसर में सभी आला अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं इस परिसर में आयोजन के लिए चल रही तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आते ही आज का कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आज छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत हेमंत सोरेन शामिल होंगे. सीएम हेमंत सोरेन पारण परेड की सलामी लेंगे. इसको लेकर कल को पुलिस कर्मियों का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया था. इस कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल होंगे.

राज्य पुलिस के 334 सिपाही कई माह से पासिंग आउट परेड के इंतजार में थे

जानकारी के मुताबिक मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. नवंबर के शुरुआत में परीक्षाफल तैयार कर लिया गया. जिसके बाद 12 नवंबर को परीक्षाफल का प्रकाशन भी कर लिया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया गया था. मुसाबनी में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 334 पुलिसकर्मियों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, पीटीसी, रेल और जैप-एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ व दस के जवान शामिल हैं.

ALSO READ: गिरिडीह: एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *