जामताड़ा: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों को दी गई चेतावनी 

Jamtara: जामताड़ा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को एसडीपीओ (SDPO) के नेतृत्व में नारायणपुर...

Vehicle inspection drive
वाहन चालक को यातायात नियमों की जानकारी देती पुलिस

Jamtara: जामताड़ा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को एसडीपीओ (SDPO) के नेतृत्व में नारायणपुर थाना पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी, देवलबाड़ी, रघुनाथपुर और पबिया में संचालित किया गया.

वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

जांच के दौरान 20 से 25 ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे. पुलिस ने सभी चालकों को करीब एक घंटे तक रोककर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी. इसके बाद भविष्य में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया.

पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने DVC मुख्यालय में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर की बैठक, जल्द समाधान की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *