Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: विश्वासडीह जंगल में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: जिले के गांडेय प्रखंड मुख्यालय के निकटवर्ती विश्वासडीह जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से...

Giridih: जिले के गांडेय प्रखंड मुख्यालय के निकटवर्ती विश्वासडीह जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक और गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

शिनाख्त की कोशिशें जारी, तरह-तरह की चर्चाएं:

शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है, इधर, जंगल में इस तरह अज्ञात शव मिलने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं और चर्चाएं व्याप्त हैं.  कुछ लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं, तो कुछ अन्य पहलुओं पर भी बात कर रहे हैं.

Also Read: पुलिस मुख्यालय से हटिया चांदनी चौक तक बनेगा ROB, रेलवे फाटक के झंझट से मिलेगी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *