गोरहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जीटी रोड पर डीजल चोरी का खुलासा, पिकअप वैन बरामद

Hazaribagh : गोरहर पुलिस ने जीटी रोड पर हो रही डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक पिकअप वैन जब्त...

Hazaribagh : गोरहर पुलिस ने जीटी रोड पर हो रही डीजल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक पिकअप वैन जब्त की है, बताया जाता है कि जीटी रोड पर लंबे समय से डीजल चोरी का एक संगठित रैकेट सक्रिय था, जिसे गोरहर पुलिस ने ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लाइन होटलों के पास खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, ट्रक चालकों द्वारा कई बार स्थानीय थाना में इसकी मौखिक शिकायत भी की गई थी, बताया जाता है कि जीटी रोड किनारे टैंकर लगाकर बड़े पैमाने पर डीजल चोरी की जाती थी और यह धंधा कई महीनों से फल-फूल रहा था.

पुलिस द्वारा पिकअप वाहन जब्त किए जाने के बाद, डीजल चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद 

पुलिस द्वारा पिकअप वाहन जब्त किए जाने के बाद क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है, इस संबंध में गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड पर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोरहर के पातितिरि मोड़ के समीप ड्रम से लदे एक पिकअप वाहन जेएच 01सीएफ 3796 को रोकने का प्रयास किया, पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को रुकवाया, लेकिन वाहन पर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए, घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है. पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Also Read : 13 महीने से वेतन नहीं, JEPC कार्यालय के बाहर व्यावसायिक शिक्षकों का प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *