Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

छात्रों की समस्याओं पर सरकार गंभीर: JPSC-JSSC मामलों को CM के समक्ष रखेंगे सुदिव्य सोनू, फीडबैक के लिए E-Mail जारी

Ranchi: झारखंड में छात्र आंदोलनों और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार ने संवाद का दायरा...

Ranchi: झारखंड में छात्र आंदोलनों और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की दिशा में हेमंत सोरेन सरकार ने संवाद का दायरा और बढ़ा दिया है. मंत्री सुदिव्य सोनू ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई कई मांगें पूरी तरह से जायज हैं और सरकार छात्रों की परेशानियों को भली-भांति समझती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों के इन तमाम सुझावों और मांगों को वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे. उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस संवेदनशील मामले पर जल्द ही कोई सकारात्मक पहल करेंगे और छात्रों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा.

Also Read: रांची सिविल कोर्ट में 10 अगस्त से न्यायिक कार्य में शामिल होंगे वकील, एग्जीक्यूटिव कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा

फीडबैक के लिए ई-मेल आईडी जारी

बैठक के दौरान एनएसयूआई के साथ-साथ एसीएस और जेसीएम छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभी अन्य छात्र संगठनों और छात्रों के साथ भी लगातार बैठकें कर उनकी राय ली जाएगी. पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक आधिकारिक ईमेल आईडी jpsc.jssc.feedback@gmail.com जारी की है. इस पर राज्य का कोई भी छात्र, स्टेकहोल्डर या नागरिक जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े अपने सुझाव और फीडबैक सीधे भेज सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *