Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू की बदहाल सड़कों ने बढ़ाई परेशानी: गड्ढे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे यात्री

Palamu: मेदिनीनगर शहर की सड़कों की हालत इन दिनों काफी खराब हो चुकी है. सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों...

Palamu: मेदिनीनगर शहर की सड़कों की हालत इन दिनों काफी खराब हो चुकी है. सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. राहगीर आए दिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है और मुख्य मार्ग लगातार बदहाल होते जा रहे हैं.

Also Read: JPSC-JSSC प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले जयराम महतो, बोले- खुद प्रदर्शन स्थल जाकर बच्चों से करें बातचीत

गड्ढे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा

खराब सड़कों के कारण शहर में हादसों का खतरा भी काफी बढ़ गया है. शनिवार को बैरिया चौक के पास सिंगरा की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि, इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार यात्री बाल-बाल बच गए. प्रतिदिन हो रही ऐसी दुर्घटनाओं के बावजूद नगर निगम सड़क मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे जनता में काफी आक्रोश और परेशानी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *