Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: शिव मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, पूर्व सांसद धीरज साहू आमंत्रित

लोहरदगा: शहर के बकसीडीपा मेन रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. धार्मिक...

लोहरदगा: शहर के बकसीडीपा मेन रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर इस कथा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति लगातार तैयारियों में जुटी हुई है.

इसी क्रम में आयोजनकर्ता मंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. मुलाकात के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत और सम्मान किया.

कथा आयोजन की रूपरेखा की दी जानकारी 

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कथा आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथाओं का रसपान कराया जाएगा.

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को नैतिक मूल्यों तथा आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं.

भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन

आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. पूरे शिव मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्थानीय श्रद्धालुओं में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *