गुमला: बडी और शाल लेने बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचीं आंगनबाड़ी सहायिकाएं, दिनभर इंतजार के बाद भी लौटीं खाली हाथ

Gumla: घाघरा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बडी एवं शाल लेने के लिए पहुंचीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिनभर परेशानियों का...

Gumla
परिसर में इंतजार करतीं आंगनबाड़ी सहायिकाएं

Gumla: घाघरा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बडी एवं शाल लेने के लिए पहुंचीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा. सहायिकाओं ने बताया कि वितरण की सूचना मिलने पर वे सुबह से ही कार्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन उन्हें निर्धारित सामग्री नहीं मिली. सहायिकाओं के अनुसार, कार्यालय खुला होने के बावजूद पर्यवेक्षिकाओं द्वारा उन्हें बताया गया कि लगभग दो घंटे बाद वितरण कार्य शुरू किया जाएगा. इसके बाद कार्यालय बंद कर संबंधित कर्मी फील्ड एवं अन्य कार्यालय कार्यों के लिए चले गए.

कार्यालय परिसर के बाहर जमीन पर बैठकर इंतजार करती रहीं सहायिकाएं

सहायिकाओं का कहना है कि काफी देर इंतजार करने के बाद जब दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया, तो दो घंटे के भीतर आने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई भी पर्यवेक्षिका कार्यालय नहीं पहुंची. बार-बार केवल समय दिया जाता रहा. ऐसे में घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आई कई सहायिकाएं सुबह से ही अपने विभागीय कार्यालय परिसर के बाहर जमीन पर बैठकर इंतजार करती रहीं. लंबे इंतजार और वितरण नहीं होने से वे परेशान नजर आईं. अंततः बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे सभी सहायिकाएं बिना बडी और शाल प्राप्त किए ही वापस लौट गईं.

यह भी पढ़ें: मिशन मोड में झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन की दो टूक, ‘तय वक्त पर बनें वर्ल्ड-क्लास सरकारी इमारतें, लापरवाही पर नपेगी एजेंसी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *