Jamtara: श्रावणी मेला-2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने दो अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. मधुपुर-पटना के बीच विशेष मेमू ट्रेन तथा भागलपुर-देवघर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.

मधुपुर-पटना विशेष मेमू ट्रेन
03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला विशेष 2 से 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन मधुपुर से रात 8:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03556 पटना-मधुपुर विशेष ट्रेन 3 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. यह पटना से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी.
भागलपुर-देवघर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन
वहीं, भागलपुर-देवघर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन 03412 भागलपुर-देवघर 3, 4, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 अगस्त को चलेगी. यह भागलपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में 03411 देवघर-भागलपुर विशेष ट्रेन इन्हीं तिथियों पर रात 10:20 बजे देवघर से रवाना होकर अगले दिन रात 2:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
Also Read: हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में उतरेंगे कई हेवीवेट

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव टिकानी, धौनी, बराहाट, मुराहरा, बांका, कटोरिया और चंदन स्टेशनों पर होगा. रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.
