Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान, नशामुक्त जीवन पर जोर

Gumla: झारखंड शिक्षा परियोजना ने निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय...

Gumla: झारखंड शिक्षा परियोजना ने निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान, एसडीपीओ सुरेश यादव, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो, तम्बाकू नियंत्रण सेल की वंदना स्मिता होरो की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यशाला की शुरूआत की गयी. मौके पर जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रहरी क्लब के नोडल शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: बाबा बैद्यनाथ धाम में संजय सेठ ने की पूजा, विकसित भारत के संकल्प की सफलता की मांगी कामना

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नशा से रहें दूर, बनें जिम्मेदार नागरिक

एसडीपीओ सुरेश यादव ने स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों से बचने की सलाह दी. साथ ही बताया कि स्कूल परिसर के निकट तंबाकू उत्पाद और मादक पदार्थ नहीं बेचा जा सकता है. वहीं डीईओ कविता खलखो ने कहा कि स्कूलों में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे विद्यार्थी नशा के दुष्प्रभावों से अवगत हों. वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनें. उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में शिक्षक, अभिभावक एवं आमलोगों की प्रमुख भूमिका निभानी होगी. एडीपीओ ज्योति खलखो ने बताया कि 15 जून से 26 जून 2026 तक जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा. अभियान के के तहत प्रभात फेरी, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रैली तथा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन गतिविधियों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी सहभागिता करेंगे.

यह भी पढ़ें: धनबाद DC ने किया अंचल अधिकारी को शो-कॉज, पूरे अंचल कार्यालय का वेतन रोका

नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के बीच निषिद्ध मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. कार्यशाला के दौरान सभी विद्यालयों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. कार्यशाला के आयोजन में डायट गुमला से कुमार सुन्दरम भारद्वाज, मास्टर ट्रेनर राजकुमार साहू, शानू कुमार, शिवम कुमार मिश्रा, शिलानंद तिर्की एवं रवींद्र ओहदार ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *