Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क खोला

Gumla : घाघरा प्रखंड के इटकीरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनकुंवर देवी की मौके पर...

सड़क दुर्घटना

Gumla : घाघरा प्रखंड के इटकीरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनकुंवर देवी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह की है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-नेतरहाट मुख्य पथ पर इटकीरी के समीप सड़क जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने और दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग एवं स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की. ग्रामीणों के अनुसार, स्कॉर्पियो (JH15 एएफ-5240) ने मनकुंवर देवी को टक्कर मार दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि मनकुंवर देवी सुबह अपने घर से गोबर फेंकने के लिए निकली थी. इसी दौरान बिशुनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

मृत महिला मनकुवंर देवी
मृत महिला मनकुवंर देवी

गुमला तक किया वाहन का पीछा

ग्रामीणों ने तत्काल स्कॉर्पियो का पीछा किया. बताया जाता है कि वाहन का पीछा गुमला तक किया गया, लेकिन स्कॉर्पियो पकड़ में नहीं आई. जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट आए. इधर घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना के प्रभारी थाना प्रभारी एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. तब तक आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. ग्रामीण मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने के साथ-साथ दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग एवं ठोकर निर्माण की मांग पर अड़े रहे.

आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया

एसआई मनीष कुमार ने ग्रामीणों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. सड़क सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और ठोकर निर्माण की मांग संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को समाप्त किया और करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 8ः30 बजे सड़क जाम हटा लिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

ALSO READ : इंसानियत शर्मसार: हजारीबाग में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, बेहोश होने तक पीटा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *