Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : मूसलाधार बारिश का कहर: मिट्टी का घर ढहा, दंपति समेत मासूम घायल, बच्चे को सदर अस्पताल रेफर

Gumla : चैनपुर प्रखंड के बसाईर टोली में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया. लगातार हो...

Havoc Wreaked by Torrential Rain

Gumla : चैनपुर प्रखंड के बसाईर टोली में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया. लगातार हो रही बारिश के बीच रात करीब एक बजे प्रसतन रौतिया का मिट्टी का घर अचानक भरभराकर ढह गया. हादसे के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. घर गिरने से 55 वर्षीय प्रसतन रौतिया, उनकी 50 वर्षीय पत्नी टेनी देवी तथा पांच वर्षीय पुत्र रितिक सिंह मलबे में दबकर घायल हो गए. घर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला.

प्रशासन जर्जर मकानों में नहीं रहने की अपील की 

ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में रितिक सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके माता-पिता को भी चोटें लगीं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रितिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की. घटना के बाद क्षेत्र में कच्चे एवं जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा, राहत सामग्री और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही लगातार बारिश के दौरान जर्जर मकानों में नहीं रहने और सतर्क रहने की अपील भी की गई है.

Also Read : अदालत के आदेश से मिले ACP-MACP लाभ को गलत बताना अवमानना जनक, हाईकोर्ट ने अधिकारी के हलफनामे पर जताई कड़ी नाराजगी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *