Chaibasa: सूर्या नर्सिंग होम द्वारा संचालित संस्था “हेल्थ” की ओर से शनिवार को स्थानीय कुदलीबाड़ी स्थित सुर्या नर्सिंग कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा नेता विजय सिंह गागराई, पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, आरएसएस के मोहन कच्छप, विजय मेलगांडी, विनोद भगेरिया, विजय सामड, करण महतो, अनवर हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है.

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा…
नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा, रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है. एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है. समाज के स्वस्थ और जागरूक युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. ऐसे शिविर सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं. सुर्या नर्सिंग होम एवं ‘हेल्थ’ संस्था इस पुनीत कार्य के लिए बधाई की पात्र है.


