Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: घरेलू विवाद और शराब की लत के कारण व्यक्ति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Gumla: पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा तिलेईडीह गांव में एतो खड़िया (45 वर्ष) नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर...

Gumla: पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा तिलेईडीह गांव में एतो खड़िया (45 वर्ष) नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक की पत्नी रायमुनी देवी ने बताया, कि वह दिल्ली में मजदूरी करती है और हाल ही में घर लौटी थीं. उनकी कमाई के पैसों को पति ने शराब पीने में खर्च कर दिया था, जिसे लेकर विवाद हुआ था.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

रायमुनी देवी ने बताया, कि आज गुरुवार की शाम में कुछ नाश्ता खाने के बाद एतो खड़िया दूसरे कमरे में सोने चले गए और बिजली के तार के सहारे वेंटिलेटर से लटककर अपनी जान दे दी. परिजनों ने शव को लटकता देख तुरंत पालकोट थाना को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: हार के बाद भी संयमित दिखे प्रणव झा, बोले- जनता और झारखंड के हित में काम करें विजयी उम्मीदवार

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *