Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: BFSc अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-शिक्षक, काली पट्टी बांध जताया विरोध

Gumla: मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रोफेशनल फिशरीज ग्रेजुएट्स फोरम (PFGF) के बैनर तले रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि...

Fisheries Science College
प्रदर्शन करते मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के छात्र व शिक्षक

Gumla: मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रोफेशनल फिशरीज ग्रेजुएट्स फोरम (PFGF) के बैनर तले रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RLBCAU), झांसी (उत्तर प्रदेश) में सहायक प्राध्यापक (एपी-05, एक्वाकल्चर) भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने काली पट्टी बांधकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता आधारित चयन की मांग की तथा बीएफएससी (BFSc) अभ्यर्थियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की.

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग 

प्रदर्शन में शामिल छात्रों और शिक्षकों ने कहा, कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता आधारित होनी चाहिए. उनका कहना था कि यदि निर्धारित पात्रता मानकों एवं नियमों का समुचित पालन नहीं किया जाता है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य पर पड़ता है और भर्ती प्रणाली की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है. प्रतिभागियों ने कहा कि देशभर के बीएफएससी स्नातक एवं मत्स्य विज्ञान के शोधार्थी वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान देने का सपना देखते हैं. ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित विसंगति या पक्षपात युवाओं का मनोबल कमजोर करता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी नियुक्तियों को निर्धारित नियमों एवं पात्रता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने की मांग की.

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देशभर के बीएफएससी स्नातकों के संघर्ष के प्रति व्यक्त किया पूर्ण समर्थन

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया, कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समान अवसर और योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है. उनका कहना था कि यदि समय रहते इस प्रकार की शिकायतों का समाधान नहीं किया गया, तो उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों की साख पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देशभर के बीएफएससी स्नातकों के संघर्ष के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, कि वे न्यायपूर्ण एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग के साथ खड़े हैं. उन्होंने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए संबंधित प्राधिकारियों से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

प्रदर्शन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया तथा विश्वास व्यक्त किया, कि संबंधित विश्वविद्यालय एवं सक्षम प्राधिकारी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे.

यह भी पढ़ें: गुमला: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सहित सदस्य पहुंचे गुमला, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

ipb1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *