Gumla: घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी मामले में संलिप्त तीन लोगों को घाघरा नगड़ी ढ़लान के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर निवासी रोहित कुमार एवं गुमला निवासी रोशन साहू शामिल है. इस संबंध में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, कि रोहित कुमार उर्फ दीपक एवं रोहित कुमार दोनों तस्कर ब्राउन शुगर लेकर घाघरा नेतरहाट रोड स्थित नगड़ी ढ़लान के पास पहुंचे और उसी की खरीदारी करने रोशन साहू वहां पहुंचा, जिसकी सूचना पुलिस को पूर्व से ही थी.
जब वे तीनों आपस में सौदा कर रहे थे पुलिस ने चारों तरफ से उन्हें घेर लिया और तीनो को धर दबोचा. गिरफ्तार युवकों के पास से 250 ग्राम ब्राउन शुगर, पांच मोबाइल फोन, एक सफेद रंग का स्विफ्ट कार, एक कला रंग का स्कॉर्पियो पुलिस ने बरामद किया है.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर गिरिडीह में प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील


