Gumla : पालकोट प्रखंड की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ग्रामीणों ने बहंगी में ढोकर पंचायत मुख्यालय पहुंचाया. मामला बिलिंगबिरा पंचायत के लाधुडेरा गांव की है. जहां पैरू खड़िया की गर्भवती पत्नी सुषमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ग्रामीणों ने करीब चार किमी तक बहंगी में ढोकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाया. वहां से वाहन की व्यवस्था कर उन्हें पालकोट सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा गया. जहां सुषमा का इलाज जारी है.
मूलभूत सुविधाओं की कमी
ग्रामीणों ने बताया कि लाधुडेरा गांव में सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है. सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे में मरीजों को दुर्गम और पथरीले रास्तों से बहंगी के सहारे बाहर लाना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है.

ALSO READ : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला : मास्टर माइंड सहित छह को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज
