Gumla: घाघरा पुटो रोड निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राजेश कुमार साहू के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात राजेश अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था. कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की.

दरवाजा तोड़ने पर फंदे से लटका मिला युवक, जांच जारी
जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो राजेश साड़ी के सहारे अल्बेस्टर पाइप से लटका हुआ मिला.
परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ALSO READ: बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: कोयला लदे हाइवा की चपेट में युवक की मौत, सड़क जाम
