Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: कोयला लदे हाइवा की चपेट में युवक की मौत, सड़क जाम

Latehar (Balumath): बालूमाथ प्रखंड के मुरपा मोड़ के पास रांची–चतरा मुख्य मार्ग पर कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से एक...

Latehar (Balumath): बालूमाथ प्रखंड के मुरपा मोड़ के पास रांची–चतरा मुख्य मार्ग पर कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई हो.

सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

ALSO READ: धनबाद मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: 400 की मजदूरी और अधूरी रह गई बहन की मुराद, सालभर पहले खोया था जवान बेटा अब पति भी चले गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *