Gumla: रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के सलकाया गांव में एक 22 वर्षीय युवक विपिन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, गांव में एक शादी समारोह का आयोजन था. इसी दौरान विपिन कुमार सिंह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था, और अपने माता-पिता व नाना-नानी से बातचीत करते हुए वह घर से बाहर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा.
खोजबीन के दौरान पेड़ से लटका मिला शव
परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक करंज पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ उसका शव देखा. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की.
ALSO READ: यह एक प्रसूता की मौत नहीं है बल्कि पूरे सिस्टम की मौत : आदित्य साहू
पुलिस जांच में जुटी, गांव में शोक
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
