Y+ सुरक्षा कटौती के बाद हरभजन सिंह को मिला केंद्रीय सुरक्षा कवच

NEWS DESK: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. Bhagwant Mann सरकार...

NEWS DESK:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. Bhagwant Mann सरकार द्वारा उनकी Y+ कैटेगरी सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद अब केंद्र सरकार ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. एहतियातन Central Reserve Police Force (CRPF) के जवान तैनात कर दिए गए हैं.

प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब Aam Aadmi Party (AAP) के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उनके घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ जैसे शब्द लिखकर नाराजगी जताई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और हालात की समीक्षा की गई.

राजनीतिक दावों से गरमाया माहौल
दरअसल, हाल ही में Raghav Chadha समेत सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के दावों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. इन नामों में हरभजन सिंह का भी जिक्र होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला.

आवास के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी
इसी कड़ी में Ashok Mittal और हरभजन सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन हुए, जहां पुतले फूंके गए और जमकर नारेबाजी की गई. हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CRPF जवानों की तैनाती कर दी.

पहले घटाई गई थी Y+ सुरक्षा
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में कटौती करते हुए उनके साथ तैनात 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक वाहन वापस ले लिया था. हालांकि, इस पूरे मामले पर हरभजन सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

एजेंसियां अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक हलचल के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हरभजन सिंह के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

ALSO READ: Heatwave में फिटनेस का रखें खास ध्यान: जानिए गर्मी में एक्सरसाइज का सही समय और सुरक्षित तरीका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *