ज्यादा ब्याज वाली FD में कितना फायदा, कितना जोखिम ?

Newswave Desk: आज के समय में बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अमृत वृष्टि, उत्सव एफडी और ग्रीन डिपॉजिट जैसी...

Newswave Desk: आज के समय में बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अमृत वृष्टि, उत्सव एफडी और ग्रीन डिपॉजिट जैसी स्पेशल एफडी योजनाओं को तेजी से प्रमोट कर रहे हैं. इन योजनाओं में सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में 0.20 से 0.40 प्रतिशत तक ज्यादा ब्याज देने का दावा किया जाता है. खासकर वरिष्ठ नागरिक और सुरक्षित निवेश पसंद करने वाले लोग इन स्कीम्स की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.

हालांकि, ज्यादा ब्याज के पीछे कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी छिपी होती हैं. सामान्य एफडी जहां 1, 3 या 5 साल जैसी आसान अवधि में आती है, वहीं स्पेशल एफडी को 444, 555 या 700 दिनों जैसी अलग-अलग अवधि के साथ लॉन्च किया जाता है. इनकी अवधि बैंक अपनी जरूरतों और बाजार की स्थिति को देखते हुए तय करते हैं.

पेनाल्टी भी चुकानी पड़ सकती है

इसके अलावा, टैक्स कटने के बाद निवेशकों को मिलने वाला अतिरिक्त रिटर्न कई बार बेहद सीमित रह जाता है. वहीं, जरूरत पड़ने पर समय से पहले एफडी तोड़ने पर भारी पेनाल्टी भी चुकानी पड़ सकती है, जिससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

जानें विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आपका उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या सुरक्षित बचत करना है, तो सामान्य एफडी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. वहीं, जिन लोगों के पास अतिरिक्त पूंजी है और वे ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, वे सोच-समझकर स्पेशल एफडी में निवेश कर सकते हैं. निवेश करने से पहले सिर्फ ऊंची ब्याज दर को देखकर फैसला लेने के बजाय अपनी जरूरत, जोखिम और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.

ALSO READ: बिजली, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने पर जोर, DC ने की समीक्षा बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *