हजारीबाग: इचाक मोड़ पर अवैध कबाड़ी दुकान के खिलाफ कार्रवाई

Hazaribagh: इचाक मोड़ स्थित एनएच-33 के किनारे अवैध कबाड़ी दुकान के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. अंचल अधिकारी अनंत कुमार...

अवैध कबाड़ी दुकान के खिलाफ कार्रवाई

Hazaribagh: इचाक मोड़ स्थित एनएच-33 के किनारे अवैध कबाड़ी दुकान के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. अंचल अधिकारी अनंत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से सर्विस रोड पर रखा कबाड़ हटाया गया.

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने सर्विस रोड पर रखे कबाड़ को हटाकर डंप यार्ड में रखवाया. इससे सड़क पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है.

संचालक को 48 घंटे की मोहल्लत

कबाड़ी दुकान संचालक संजय कुमार मेहता ने परिजन के इलाज का हवाला देते हुए 48 घंटे की मोहलत मांगी. प्रशासन ने पीआर बॉन्ड पर दो दिन की मोहलत दी. अधिकारी ने चेतावनी दी कि समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: हजारीबाग: देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह, भक्ति में डूबा चौपारण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *