Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : बिना चालान बालू परिवहन पर कार्रवाई, खनन विभाग ने बालू लदा हाईवा किया जब्त

Hazaribagh : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने...

Hazaribagh : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना वैध चालान के बालू ढो रहे एक हाईवा को जब्त किया है. यह कार्रवाई बड़कागांव के हजारीबाग रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप की गई. जब्त वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बड़कागांव थाना लाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर खनन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान बालू लदे एक हाईवा की जांच की गई, जिसमें चालक वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया.

स्थानीय लोगों का कहना

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई बालू लदे हाईवा धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं. आरोप है कि एक ही चालान पर दो से तीन बार बालू की ढुलाई की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. लोगों ने प्रशासन से इस तरह की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशानुसार नदियों से बालू उत्खनन पर प्रतिबंध लागू रहता है. इस अवधि में नदी से बालू का खनन एवं परिवहन नियमों के विरुद्ध माना जाता है. इसके बावजूद अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. खनन विभाग की यह कार्रवाई अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे मामलों में जांच अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : झारखंड राज्यसभा चुनाव : 12:30 बजे तक आधे से अधिक विधायकों ने डाला वोट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *