Click Here

CM हेमंत सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी से बवाल, कार्यकर्ताओं ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Jamshedpur: झारखंड में छात्र आंदोलन के बढ़ते प्रभाव के बीच सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक...

बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे JMM कार्यकर्ता
बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे JMM कार्यकर्ता

Jamshedpur: झारखंड में छात्र आंदोलन के बढ़ते प्रभाव के बीच सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक माहौल में खलबली मचा दी है. डालटेनगंज के रहने वाले विनय विश्वकर्मा नामक युवक पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित भाषा (गाली-गलौज) का प्रयोग करते हुए पोस्ट शेयर की है. इस घटना के सामने आने के बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है.

बिष्टुपुर साइबर थाने में मामला शिकायत

पोस्ट से आक्रोशित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साइबर पुलिस थाने में आरोपी विनय विश्वकर्मा के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. JMM प्रतिनिधियों ने पुलिस को विवादित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और डिजिटल सबूत सौंपते हुए मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद JMM नेताओं ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

JMM कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पुलिस प्रशासन अगले 48 घंटे के भीतर आरोपी विनय विश्वकर्मा को गिरफ्तार करने में विफल रहता है, तो पार्टी इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर आगे की रणनीति तय करेगी और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के सोशल मीडिया हैंडल की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है.

ALSO READ: झारखंड में पानी का नया कनेक्शन पड़ सकता है जेब पर भारी, 20% तक बढ़ सकती है फीस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *