Click Here

हजारीबाग: बरही में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, अमूल फूड लैंड में एक्सपायर्ड व कामधेनु स्वीट्स में फफूंद लगी मिठाइयां की गई नष्ट

Hazaribagh: अनुमंडल पदाधिकारी, बरही के आदेश और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग के निर्देश पर मंगलवार को बरही क्षेत्र के विभिन्न...

Hazaribagh: Food establishments in Barhi inspected, expired sweets at Amul Foodland and mouldy sweets at Kamdhenu Sweets destroyed.

Hazaribagh: अनुमंडल पदाधिकारी, बरही के आदेश और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग के निर्देश पर मंगलवार को बरही क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और एक्सपायरी डेट की जांच की. जांच के दौरान धनबाद रोड स्थित अमूल फूड लैंड में कुछ एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद मिले. वहीं कामधेनु स्वीट्स में फफूंद लगी और बासी मिठाइयां पायी गयीं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया. बरही चौक स्थित एक मिठाई दुकान में जांच के दौरान मिठाई में स्टार्च की मौजूदगी पाये जाने पर संबंधित मिठाई को भी नष्ट कराया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने, एक्सपायर्ड सामग्री की बिक्री नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आदित्य साहू का सरकार पर हमला, बोले- ‘10 अगस्त झारखंड के लिए काला दिन’

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

जांच टीम ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. नियमों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. जांच अभियान में जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अम्बरीश पांडेय, विकास शर्मा, सूरज कुमार, धनेश्वर कुशवाहा और प्रदीप यादव समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *