Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: अनियंत्रित कोयला परिवहन पर रोक की मांग, पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Hazaribagh: पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने जिले में अनियंत्रित कोयला परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त...

Ex-Servicemen Welfare Trust
पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य

Hazaribagh: पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने जिले में अनियंत्रित कोयला परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ओझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सार्वजनिक सड़कों पर कोयला लदे भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने, उनके लिए अलग परिवहन कॉरिडोर विकसित करने तथा सख्त नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन-रात बड़ी संख्या में कोयला लदे हाइवा और ट्रकों के परिचालन से सड़क दुर्घटनाओं, जाम और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. संगठन ने हाल ही में चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित देल्हो घाटी में सड़क दुर्घटना में CRPF जवान लक्ष्मण यादव की मौत का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

कोयला वाहनों के लिए अलग परिवहन मार्ग बनाने की मांग 

एसोसिएशन ने मांग की है, कि कोयला वाहनों के लिए अलग परिवहन मार्ग बनाया जाए, निर्धारित समय के अलावा भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगे, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसके अलावा दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जांच, पूर्व में हुई दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच तथा मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई.

मांग पूरी न होने पर किया जाएगा जनआंदोलन शुरू

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो 1 अगस्त 2026 से जनहित और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी. ज्ञापन सौंपने के दौरान अवध कुमार भारती, भोलानाथ प्रसाद, शिवनंदन कुमार, महेंद्र गोप, नीरज ओझा और मनोज गोप सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव 2026 की तैयारी शुरू, महिला उद्यमियों के लिए पंजीकरण कार्यालय का शुभारंभ

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *