Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग पर जल संकट का खतरा, छड़वा डैम का जलस्तर घटा, बीच में दिखने लगे टापू

Hazaribagh: हजारीबाग शहर की प्यास बुझाने वाला ऐतिहासिक छड़वा डैम इन दिनों गंभीर जल संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है....

Hazaribagh: हजारीबाग शहर की प्यास बुझाने वाला ऐतिहासिक छड़वा डैम इन दिनों गंभीर जल संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. जलस्तर में भारी गिरावट ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालात ऐसे हैं कि पुराने पुल के पास अब करीब 20 फीट पानी ही शेष बचा है.

पानी लगातार घटने की वजह से डैम के बीचों-बीच अब टापू नजर आने लगे हैं, जो आने वाले बड़े जल संकट का संकेत माने जा रहे हैं. इसका असर शहर और आसपास के गांवों की पेयजल आपूर्ति पर पड़ सकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गाद जमने से घटी क्षमता, गहरीकरण की मांग तेज

सालों से जमा गाद और मिट्टी के कारण डैम की गहराई काफी कम हो गई है. समय पर गहरीकरण नहीं होने से यह विशाल जलाशय अब बड़े तालाब की तरह नजर आने लगा है. जल संग्रहण क्षमता घटने से गर्मियों में पानी तेजी से कम हो रहा है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डैम के गहरीकरण और विस्तारीकरण की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हजारीबाग को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है.

ALSO READ: सुषमा बड़ाइक केस : मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *