Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: बरकट्ठा में वन विभाग की कार्रवाई, चौबे गांव में चल रही अवैध आरा मशीन जब्त

Hazaribagh: पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के निर्देश पर वन विभाग ने बरकट्ठा प्रखंड में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन के खिलाफ...

Hazaribagh: पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के निर्देश पर वन विभाग ने बरकट्ठा प्रखंड में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बरकट्ठा प्रखंड के दुमदूमा परिसर अंतर्गत चौबे गांव में बिना वैध अनुमति के आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी बरही के निर्देशन में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. प्रभारी वनपाल बरकट्ठा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने चौबे गांव पहुंचकर जांच की, जहां आरा मशीन अवैध रूप से संचालित होती पाई गई. इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर लिया. छापेमारी अभियान में बरही, बरकट्ठा, चौपारण तथा हजारीबाग सदर वन क्षेत्र की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया.

मामले की जांच की जा रही है 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरा मशीन संचालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि मशीन में उपयोग की जा रही लकड़ियां कहां से लाई जाती थीं और कहीं इसका संबंध अवैध कटाई से तो नहीं है.

अवैध लकड़ी कारोबार पर रोक 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की सुरक्षा और अवैध लकड़ी कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. बिना लाइसेंस संचालित आरा मशीनों और वन संपदा के अवैध दोहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध कटाई, लकड़ी तस्करी या बिना अनुमति आरा मशीन संचालन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

AlsoRead:DDC ने आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर की समीक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *