सरायकेला:अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

Saraikela:नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

Saraikela:नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, सभी नगर निकाय क्षेत्र के मेयर/अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला एवं चांडिल), सभी अंचलाधिकारी, समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित आवेदनों की समीक्षा 

बैठक के दौरान जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में सड़क दुर्घटना से संबंधित 12, अतिवृष्टि से संबंधित 08, वज्रपात से 07, सर्पदंश से 15, डूबने से 09, अग्निकांड से 06 तथा हाथी द्वारा क्षति के 05 मामलों सहित कुल 62 मामलों को समिति के समक्ष रखा गया. गहन समीक्षा के बाद समिति द्वारा 60 मामलों में अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का निर्णय लिया गया. शेष 02 मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं एफआईआर की प्रति जैसे आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं होने के कारण संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे दस्तावेज पूर्ण कर मामलों को अगली बैठक में पुनः प्रस्तुत करें.

62 मामलों में से 60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का निर्णय, 02 मामलों में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश

अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक में 

अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार ने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रहे. उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर स्थल सत्यापन कर 15 दिनों के भीतर प्रतिवेदन तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को ससमय सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके.उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के मामलों में मानवीय संवेदना के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए. लाभुकों को अनुदान राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, मानसून पूर्व तैयारियों, बाढ़ नियंत्रण एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई.

AlsoRead:हजारीबाग सिंचाई विभाग में तालाबंदी, कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *