Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: लॉकर काटकर 20 लाख के जेवरात की चोरी, हथियारबंद अपराधियों महिला को बनाया बंधक.

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी मोड़ स्थित अंजली ज्वेलर्स में मंगलवार देर रात छह हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. अपराधी...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी मोड़ स्थित अंजली ज्वेलर्स में मंगलवार देर रात छह हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. अपराधी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. उन्होंने पहले दुकान का शटर तोड़ा और फिर गैस कटर से भारी लॉकर को काट दिया. तिजोरी खुलते ही करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर भागने लगे. घटना को बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

भागते समय महिला को बनाया ढाल, पुलिस ने की नाकेबंदी

वारदात के दौरान पास में रहने वाली एक महिला बाहर निकली तो अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी कनपटी पर हथियार सटा दिया. महिला को ढाल बनाकर वे कुछ दूरी तक गए और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही डीएसपी और चौपारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिले से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *