हजारीबाग: गिद्दी-दामोदर पुल निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, टेंडर प्रक्रिया पूरी, सांसद मनीष जायसवाल ने किया निरीक्षण

Hazaribagh: गिद्दी–दमोदर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर अग्रसर है. बहुप्रतीक्षित इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी...

Hazaribagh: Major breakthrough in the construction of Giddi-Damodar bridge, tender process completed, MP Manish Jaiswal inspected.

Hazaribagh: गिद्दी–दमोदर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर अग्रसर है. बहुप्रतीक्षित इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है. भुरकुंडा दौरे के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण से संबंधित तैयारियों एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि गिद्दी–दमोदर पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए. अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ परियोजना ने निर्णायक चरण में प्रवेश कर लिया है. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए हर स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: सड़कों और ऐतिहासिक स्थलों के नामकरण को लेकर ‘हो एंटरटेनमेंट’ की पहल

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

स्थानीय लोगों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और वर्षों से लंबित इस मांग को धरातल पर उतरने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. इससे पहले सांसद मनीष जायसवाल ने भुरकुंडा सीसीएल गेस्ट हाउस सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि स्कूल निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास के बाद जब सफलता मिली और अब इसके निर्माण की दिशा में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है तो कई लोग इसका श्रेय लेने की होड़ में है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इस पुल के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल हुई तो उसमें स्थानीय मीडिया कर्मियों और आंदोलन कर रहे इस क्षेत्र के एक ग्रुप का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि यह पुल वर्षों से जर्जर था लेकिन पूर्व के लोगों ने ईमानदारी से प्रयास नहीं किया. उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद लगातार प्रयासरत रहे और आप इस क्षेत्र के लोगों का यह सबसे बड़ा समस्या का निराकरण जल्द होने जा रहा है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने इसमें श्रेय लेने की होड़ में जुटे लोगों से स्पष्ट रूप से कहा कि गंदी राजनीति न करें और जनता को दिगभ्रमित करने की चेष्टा न करें अन्यथा जनता सब समझती है.

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, रणजीत पांडेय, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, पुरुषोत्तम पांडेय, गुंजन साहू, भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, रॉबिन गुप्ता, भुरकुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र करमाली, किशोर कुमार महतो, सुखदेव प्रसाद, अमरेश सिंह, मुन्ना यादव, बीरेन्द्र सिंह, किशोर बेदिया, सत्येंद्र सिंह, सियाराम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: ‘राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचा रही है’ : कांग्रेस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *