हजारीबाग: कालीबाड़ी रोड पर विशाल पेड़ गिरा, आनंदा चौक मार्ग पर यातायात ठप

Hazaribagh: शहर के कालीबाड़ी रोड से आनंदा चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1:25 बजे एक विशाल पेड़ अचानक...

हजारीबाग
कालीबाड़ी रोड पर विशाल पेड़ गिरा

Hazaribagh:  शहर के कालीबाड़ी रोड से आनंदा चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1:25 बजे एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से सड़क का संपर्क दोनों ओर से पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

टला बड़ा हादसा

घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी.अचानक पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोग हटाने में जुटे

पेड़ गिरने के बाद स्थानीय नागरिक और दुकानदार मौके पर पहुंचे तथा टहनियां हटाकर रास्ता साफ करने का प्रयास शुरू किया. हालांकि पेड़ काफी बड़ा होने के कारण इसे पूरी तरह हटाने के लिए मशीनों और कटर की जरूरत पड़ रही है.

ALSO READ: हजारीबाग: इरबा विवाद से कांग्रेस में घमासान, नेताओं पर कार्रवाई की मांग

आवागमन प्रभावित

मार्ग बंद होने से दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन द्वारा पेड़ हटाने की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *