Chakardharpur: सावन महीने के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर कुम्भा टोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के आखिरी सोमवार को वार्ड पार्षद संजय पासवान, मनीष पाल और उदय रजक के संयुक्त सौजन्य से भव्य भंडारे का आयोजन हुआ.भंडारे से पूर्व भगवान भोलेनाथ को खिचड़ी, सब्जी और खीर का भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद मंदिर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खीर-खिचड़ी का महाप्रसाद बांटा गया, जिसे लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया.

कई लोग रहे मौजूद
आयोजकों ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है. इस अवसर पर मुख्य रूप से नागदेव पासवान, सुरेश राम रवि, संदीप साव, मानसिंह साव, राजेश गुप्ता, रंजू मुंडा, सोनू राम, निर्मल राम और पालू साव समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.

