झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने हजारीबाग में विभिन्न याचिकाओं के लंबित मामलों की समीक्षा की

Hazaribagh: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया. इस दौरान समिति के मनोनीत सदस्य विधायक उदय...

हजारीबाग

Hazaribagh: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया. इस दौरान समिति के मनोनीत सदस्य विधायक उदय शंकर सिंह, विधायक नागेंद्र महतो एवं विधायक ममता देवी ने परिसदन सभागार में जिले के विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में समिति द्वारा जिले से संबंधित विभिन्न विभागों की याचिकाओं एवं लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई. समीक्षा के दौरान मुआवजा एवं नौकरी, धान के बकाया भुगतान, जंगली जानवरों के शिकार से प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा, सड़क निर्माण सहित विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की.

पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित

समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए. साथ ही, जनसामान्य से जुड़ी याचिकाओं एवं शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पात्र लाभुकों एवं प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सके. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

AlsoRead:MMDR बिल पर आदित्य साहू का कांग्रेस-झामुमो पर हमला, कहा- जनता को गुमराह कर रहे दोनों दल

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *