हजारीबाग: मूसलाधार बारिश में खपरैल मकान गिरा, बाल-बाल बचे परिजन

Hazaribagh: चुरचू प्रखंड के हरहद गांव में मंगलवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अर्जुन राम का जर्जर खपरैल मकान...

हजारीबाग
मूसलाधार बारिश में मकान गिरा,

Hazaribagh: चुरचू प्रखंड के हरहद गांव में मंगलवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अर्जुन राम का जर्जर खपरैल मकान अचानक ढह गया. हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से सभी बाल-बाल बच गए.

घरेलू सामान मलबे में दबा

मकान गिरने से घर में रखा खाने-पीने का सामान समेत अन्य घरेलू सामग्री बर्बाद हो गई. घटना के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है.

पंचायत से शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

अर्जुन राम ने बताया कि मकान काफी समय से जर्जर था. उन्होंने कई बार पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

ALSO READ: हजारीबाग: अल्पिटो में 100 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिलेगी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *