Ranchi : बेल मिलने के बाद पीड़िता को धमकाने एवं वीडियो वायरल मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त नजर आया. हाई कोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने धनबाद एसएसपी को फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर जमानत मिलने के बाद पीड़िता को धमकाया जा रहा है. उसका वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगायी थी. लेकिन ना तो प्राथमिकी दर्ज हुई न ही कोई कार्रवाई हुई. ऐसा क्यों ? अदालत ने मामले में सशरीर हाजिर हुए धनबाद एसएसपी से केस के स्टेटस की मांग की है.
वही अगली सुनवाई 11 जून मुकर्रर करते हुए अविलंब वीडियो को डिलीट करवाने को कहा. दरअसल इस मामले में पीड़िता ने मामले में आरोपी रवि साव की जमानत रद्द करने की मांग की है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जमानत मिलने के बाद रवि साव ने उसे धमकाने के साथ साथ उसका वीडियो वायरल किया है. वहीं पुलिस में शिकायत करने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
ALSO READ : BREAKING : टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

