Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के आम ने दुबई में बनाई पहचान: देवघर-गुमला की महिला किसानों की मेहनत पहुंची विदेशी बाजार

Ranchi: झारखंड के देवघर और गुमला जिले की महिला किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां उगाए गए आम्रपाली आम अब दुबई...

Jharkhand's mangoes make their mark in Dubai: The hard work of women farmers from Deoghar-Gumla reaches foreign markets

Ranchi: झारखंड के देवघर और गुमला जिले की महिला किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां उगाए गए आम्रपाली आम अब दुबई के बड़े रिटेल स्टोर में बिक रहे हैं. इससे राज्य की महिला किसानों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का मौका मिला है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़े महिला किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने इस उपलब्धि को हासिल किया है. देवघर के मनोन्नति मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी और गुमला के गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा एमवीएम बधिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए आम्रपाली आम की पहली खेप दुबई भेजी गई है. वहां ये आम लुलु रिटेल स्टोर्स में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: भारी बारिश ने खोली NHAI की तैयारियों की पोल, जलजमाव और टूटी सड़क से हजारीबाग बेहाल

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आमों की पैकिंग

इन आमों की ग्रेडिंग, पैकिंग और निर्यात अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया गया. इस पूरी पहल में जेएसएलपीएस, जिला प्रशासन, मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना और एपीडा (APEDA) का सहयोग रहा. इसका उद्देश्य महिला किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाना और उन्हें वैश्विक बाजार से जोड़ना है. इस साल जेएसएलपीएस ने ‘पलाश’ ब्रांड के तहत झारखंड के कई शहरों में आम बिक्री केंद्र भी लगाए थे. स्थानीय बाजार में अच्छी सफलता मिलने के बाद अब इन्हीं आमों को विदेश भेजने की शुरुआत की गई है. इससे महिला किसानों की आय बढ़ने के साथ झारखंड के कृषि उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी.

सीएम के मार्गदर्शन में हो रही मार्केटिंग

जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों को देश-विदेश के बड़े खरीदारों से जोड़ने का काम लगातार किया जा रहा है. साथ ही, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाकर उन्हें वैश्विक बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में अब तक औसत से 32% कम हुई बारिश, पांच जिलों में स्थिति चिंताजनक

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *