From the Assembly to the farm: मानसून की बारिश शुरू होते ही डुमरी के विधायक जयराम महतो एक अलग वजह से चर्चा में हैं. इस बार वे किसी राजनीतिक बयान या कार्यक्रम को लेकर नहीं, बल्कि अपने गांव में खेती करते हुए नजर आए. अपने पैतृक गांव पहुंचे जयराम महतो ने खेत में उतरकर धान की रोपाई की तैयारी शुरू की. उन्होंने खुद कुदाल चलाकर खेत की मेढ़ बनाई और उसे मजबूत किया, ताकि बारिश का पानी सही तरीके से रुके और रोपाई में कोई दिक्कत न आए. खेत में ग्रामीणों के साथ काम करते हुए उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं. इन तस्वीरों में जयराम महतो सिर पर पगड़ी बांधे एक किसान की तरह खेत में काम करते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी का ऐलान: इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बैंगलोर का पहला विदेशी कैंपस

विधायक के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे
विधायक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेती करते हुए तस्वीरें साझा की हैं. उनके इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का अपनी जड़ों और खेती से जुड़ा रहना अच्छा संदेश देता है.
यह भी पढ़ें: रांची: RIMS-2 पर कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला, कहा- विकास रोकने के लिए आयोग का लिया जा रहा सहारा


