Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

HC ने धुर्वा के शर्मा रोड से फिल्टर प्लांट की सड़क को दुरुस्त करने का दिया आदेश

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस.एम. सोनक एवं न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता आकाशदीप की...

"A mother's love is paramount": High Court sets aside Family Court order, grants child's custody to the mother.

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस.एम. सोनक एवं न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता आकाशदीप की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राजधानी रांची के धुर्वा इलाके के शर्मा रोड से फिल्टर प्लांट तक की सड़क को दुरुस्त करने का आदेश दिया है.

Also Read: प्रिंस खान के वीडियो से झारखंड की राजनीति में भूचाल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बोला हमला

खराब सड़क से हो रही थी परेशानी

दरअसल लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की वजह से दुर्घटनाओं को आमंत्रण मिलने के साथ-साथ बरसात के दिनों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को स्थिति से अवगत कराया गया था. वहीं रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट को भी इस संबंध में प्रतिवेदन भेजा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

याचिका के बाद अदालत ने दिया आदेश

तत्पश्चात मामले में याचिका दाखिल कर अदालत से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया. मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सड़क को दुरुस्त करने का आदेश जारी किया है. आदेश के बाद इलाके में खुशी का माहौल है और लोगों ने अदालत का आभार व्यक्त किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *