Ranchi : आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर राहत की गुहार लगाई है. जहां हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस से केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. दरअसल, यह पूरा मामला रिम्स स्थित डीआईजी ग्राउंड के आसपास चलाएं जा रहे हैं. अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान प्रदर्शन से जुड़ा है.
निशा कुमारी भगत पर सरकारी काम में बाधा समेत अन्य मामले को लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था. यह मामला सदर थाना कांड संख्या 608/2025 से जुड़ा है. केस डायरी प्रस्तुत किए जाने के बाद मामले की सुनवाई होगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शिशिर राज ने पक्ष रखा.

