Chakradharpur : कराईकेला पंचायत में महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा “चुप्पी तोड़ो” अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, मातृ स्वास्थ्य तथा महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई.

माहवारी स्वच्छता और पोषण पर दिया गया जोर
स्वास्थ्य सहियाओं ने कहा कि महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि समय पर उपचार संभव हो सके. अभियान के माध्यम से किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, पौष्टिक आहार लेने एवं नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.
महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने भी स्वास्थ्य से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की. इस मौके पर पंचायत की कई स्वास्थ्य सहियाएं एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं.
